Loading...
अभी-अभी:

भाजपा ने 100 दिन पूर्व लोकतंत्र की हत्या कर मध्यप्रदेश में बनाई सरकार : कांग्रेस

image

Jun 30, 2020

विकास सिंह सौलंकी : प्रदेश में शिवराज सरकार के तीसरे कार्यकाल को 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस प्रदेश भर में आज के दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है जिसके तहत इंदौर में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया है। जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

सत्ता में आई शिवराज सरकार 
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद सत्ता में आई शिवराज सरकार अपने 100 दिन पूरे कर रही है, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज के दिन को काला दिवस के रूप में बनाने के निर्देश सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए गए थे। 

भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या
इसी कड़ी में आज इंदौर के रीगल चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारा बुलंद कर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर व काले कपड़े पहन कर अपना आक्रोश प्रदेश सरकार के खिलाफ जाहिर किया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में 100 दिन पूर्व लोकतंत्र की हत्या कर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार पुनः मध्यप्रदेश में बनाई थी, जिसके विरोध स्वरूप आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, साथ ही जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।