Loading...
अभी-अभी:

भाजपा की तरफ से अमित शाह और प्रज्ञा ठाकुर जैसे अपराधी चुनाव लड़ रहे -सीएम भूपेश बघेल

image

May 11, 2019

विकास सिंह सोलंकी- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को इंदौर में कहा कि भाजपा की तरफ से अमित शाह और प्रज्ञा ठाकुर जैसे अपराधी चुनाव लड़ रहे है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार झूठ बोलते रहते हैं। उन्होंने वडनगर रेलवे स्टेशन बनने से पहले ही वहां चाय बेच दी। उन्होंने कहा कि भोपाल से दिग्विजय सिंह एक तरफा जीत रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने योगी पर तंज किया। भाजपा पर तंज कसते हुये आगे कहा कि रमन को दिया आशीर्वाद, 15 साल की सरकार 15 सीट पर सिमटी।

भाजपा महापुरुषों का लगातार अपमान करती रहती

चुनाव प्रचार के सिलसिले में इंदौर आए बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा सरकार के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री आदि चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा से चुनाव कौन लड़ रहा है निरहुआ, मनोज तिवारी, जया प्रदा, हेमा मालिनी, सन्नी देओल। वहीं अपराधियों की श्रेणी में गांधीनगर से अमित शाह और भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर चुनाव लड़ रही है। छग के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महापुरुषों का लगातार अपमान करती रहती है। नेहरू, इंदिरा, राजीव के साथ ही वह खुद अपनी ही पार्टी के नेता जैसे लालकृष्ण आड़वानी, मुरली मनोहर जोशी आदि का अपमान भी कर चुकी है।

नरेन्द्र मोदी लगातार झूठ बोलते रहते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी लगातार झूठ बोलते रहते हैं। वह इतिहास, भूगोल के साथ ही अपने बारे में झूठ बोलने में पीछे नहीं हटते। वह वड़नगर के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे जबकि वहां का रेलवे स्टेशन 1973 में बना। उनकी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के बारे में आप सभी जानते ही हैं। कभी वह गंगा का बेटा बन जाते हैं, कभी साहू, कभी अति पिछड़ी जाति के बन जाते हैं। इस चुनाव में काम के आधार पर भाजपा वोट नहीं मांग रही है। भाजपा प्रत्याशी अपने नाम पर नहीं बल्कि मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं और मोदी अपने काम के नाम पर नहीं, बल्कि सेना के शौर्य के नाम पर वोट मांग रहे हैं। ये सेना मोदी की नहीं है, देश की सेना है। भाजपा का 5 साल का कार्यकाल देश के लिए विनाशकारी साबित हुआ है।