Loading...
अभी-अभी:

बघेल ने कांग्रेस से बगावत का किया ऐलान, घोषित कांग्रेस उम्मीदवार का कर रहे विरोध

image

Nov 7, 2018

प्रदीप सोलंकी : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह बघेल ने टिकट का निर्णय न बदलने पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। यदि 12 नवम्बर तक पार्टी ने निर्णय नहीं बदला तो वे पार्टी छोड़ देंगे।

उल्लेखनीय है की राजेन्द्र सिंह बधेल ने अपने बड़े बेटे राजवीर सिंह के लिए उन्होंने पार्टी से हाटपिपलिया से विधानसभा का टिकट माँगा था। माना जा रहा था की उन्हें पार्टी टिकट दे सकती है। लेकिन पार्टी ने कांग्रेस के नेता नारायण चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी को टिकट दे दिया। इसी से रुष्ट हो कर अब राजेन्द्र सिंह बघेल ने पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया है। यदि टिकट पर निर्णय नहीं बदला तो ब्लाक और पेज लेवल तक के कार्यकर्ताओं के साथ वे पार्टी छोड़ देंगे।


राजेन्द्र सिंह बघेल ने मीडिया से कहा की कांग्रेस को जिले भर में उन्होंने वर्चस्व दिलवाया, सात बार चुनाव लड़ा, खुद 3 बार विधायक रहे। कांग्रेस ने अब एक ऐसे परिवार के सदस्य को टिकट दिया है जिसकी वजह से कांग्रेस 200 वोटों से हारी थी जिसमे वे खुद कांग्रेस से प्रत्याशी थे।