Loading...
अभी-अभी:

टीकमगढ़ः सांसद वीरेंद्र खटीक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई कार्यकर्ता घायल

image

Oct 21, 2019

आलोक भार्गव - सांसद वीरेंद्र खटीक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए, बाल-बाल बचे सांसद। एंकर टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक पर बीते रोज खरगूपुर ग्राम पंचायत में एक जनसभा के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गये। उनके प्रतिनिधि अनुराग वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गए।

सांसद कार्यक्रम में ग्रामीणों को कर रहे थे संबोधित

बताया गया कि खरगूपुर ग्राम पंचायत की खाट का मजरा ग्राम में एक देवस्थान पर सांसद वीरेंद्र खटीक महात्मा गांधी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। तभी बरगद के पेड़ पर लगी मधुमक्खियों ने अचानक सांसद वीरेंद्र खटीक सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई और सांसद वीरेंद्र खटीक भागते नजर आए। वह बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उनके प्रतिनिधि अनुराग वर्मा एवं कई भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हैं।