Loading...
अभी-अभी:

आग लगने से झुलसी महिला को भोपाल रेफर किया, पिता ने लगाए ससुरालियों पर आरोप

image

Dec 14, 2019

राजेश दुबे : पारिवारिक कलह की वजह से एक महिला आग से झुलस गई जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया है। जहां महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष मारपीट करता है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि जिस समय घटना हुई उस समय कोई घर पर नहीं था। 

जानकारी अनुसार अनुसुइया पत्नी वीरन बंजारा निवासी अथाईखेड़ा को झुलसी हुई अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां बताया गया कि 90 प्रतिशत तक महिला झुलस चुकी है। महिला के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहे हैं। दो दिन पहले ही बेटी के साथ मारपीट की गई थी। बेटी ने फोन लगाकर मारपीट की घटना की जानकारी दी थी। आग लगने की जानकारी भी इन लोगों ने नहीं दी। हमारे रिश्तेदार ने हमें जानकारी दी। जबकि सास भूरीबाई का कहना था कि मेरे पति की तबीयत खराब चल रही है। जिन्हें लेकर बहेरिया जा रही थी। बेटा भी घर पर नहीं था। जब हंगामे की आवाज सुनाई दी तो घर पर जाकर देखा। बहु ने कुंदी भी अंदर से लगाई थी।