Loading...
अभी-अभी:

बड़वानीः इंदिरा सागर परियोजना की नहर बनी मुसीबत, किसानों के खेतों में घुसा पानी

image

Jul 11, 2019

सचिन राठौड़- इंदिरा सागर परियोजना की नहर आज मुसीबत बन गई है। किसानों के खेतों में पानी भर जाने से लाखों रुपये की फसल का नुकसान हो गया है। जिम्मेदार अधिकारियों का इस और कोई ध्यान ही नहीं जबकि किसान हो रहा परेशान।

बड़वानी जिले के अंजड़ क्षेत्र में इंदिरा सागर परियोजना की नहर किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। नहर का पानी किसानों के खेतों में घुस रहा है। इससे किसानों की लाखों रुपए की फसल का नुकसान हो रहा है।

नहर का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने का किसान लगा रहे आरोप

प्रभावित किसानों ने नहर का निर्माण कर रही केडीएस कम्पनी पर आरोप लगाया कि कम्पनी द्वारा नहर का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। अधूरी पड़ी नहरों से बारिश तथा नहर का वेस्ट पानी किसानों के खेतो में घुस रहा है। इस पानी से गर्मी में लगाई कपास की फसल पर संकट गहराने लगा है। प्रशासन ने समय रहते ध्यान नही दिया तो इससे कई किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। जलमग्न हुई लगभग 50 से 60 एकड़ में लगी कपास की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएंगी और किसानों के परिवारों का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा सागर नहर परियोजना के तहत नहरों का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर अब तक करोड़ो रूपये खर्च किए जा चुके है। लेकिन बरसो बीत जाने के बाद भी इसका कार्य अब तक पूर्ण नही हो पाया है।