Loading...
अभी-अभी:

हरदा में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, जिला प्रशासन ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

image

Jan 26, 2019

संदेश पारे - गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरदा जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर एस विश्वनाथन ने ध्वजारोहण किया वहीं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छे जनसेवक के रूप में काम करने के भी बात कही। गणतंत्र दिवस की सालगिरह का जश्न हरदा के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जिला प्रशासन द्वारा किया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

जिला मुख्यालय आयोजित मुख्य समारोह में डीएम एस विश्वनाथन ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी राजेश कुमार सिंह ने भी उनके साथ परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस, एसएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट के दल, शौर्य दल ने मार्च फास्ट किया। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का भी सम्मान किया।