Loading...
अभी-अभी:

पन्नाः बारिश के दौरान देर रात कलेक्टर ने किया शहर का भ्रमण, गरीब, बेसहारा लोगों को बांटे कम्बल

image

Dec 12, 2019

गणेश विश्वकर्मा - पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे रिमझिम बारिश के बीच शहर का भ्रमण किया। इस दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर जारी था, लेकिन कलेक्टर ने तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी और नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को बुलाकर गरीब, बेसहारा, असहाय लोगों को देखने के लिए निकल पड़े। कड़ाके की ठंड को  मद्देनजर रखते हुए शहर के रैनबसेरा, बस स्टैंड और आश्रय स्थलों का भ्रमण कर गरीब, बेसहारा लोगों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने।

रात्रि विश्राम के लिए रैनबसेरा में करवाई व्यवस्था, नगरपालिका सीएमओ को दिए निर्देश

उनसे बातचीत कर गरीब बेसहारा लोगों को समझाइश भी दी कि ठंड के मौसम में जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें समुचित व्यवस्था की गई है। वह सभी  रेन बसेरा, आश्रय स्थलों में जाकर रात्रि विश्राम कर सकेंगे। साथ ही ठंड से कंपकपाते लोगों को कलेक्टर ने कंबल भी दिए। उन्हें ठंड से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही नगरपालिका सीएमओ को निर्देश भी दिए। शहर के अंदर जितने भी गरीब बेसहारा भिखारी घूमते हैं उन्हें इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रेन बसेरा आश्रय स्थलों में समुचित व्यवस्था कराएं। साथ ही जिन बेसहारा लोगों के परिजन हैं, उनके परिजनों से संपर्क करके तुरंत उनके घर भिजवाए। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि शहर के अंदर इस प्रकार से लोगों को बेसहारा नहीं घूमने दिया जाएगा। उनकी व्यवस्था जिला प्रशासन व नगरी प्रशासन करेगी।