Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस आयी, डकैती लाई, कांग्रेस का ये महागठबंधन नहीं महाठग बंधन है-शिवराज सिंह

image

Mar 13, 2019

अभिषेक शर्मा- भाजपा विजय संकल्प यात्रा कल बैराड़ पहुंची थी, जहां पूर्ब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी पहुँचे। वहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झूठे हैं, जिन्होंने घोषणा की थी कि अगर 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को हटा देंगे। लेकिन 80 दिन से ज्यादा हो गए न तो कर्जा माफ हुआ और न ही मुख्यमंत्री को हटाया। प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि मोदी चौकीदार हैं जो दिन को भी जागता है और रात को भी जागता है।
सरकार विकास छोड़ कर तबादले में लगी है
वहीं अपने भाषणों में कहा, कांग्रेस आते ही शिवपुरी जिले में डकैतों का आतंक बहुत हो गया है। कांग्रेस आयी है डकैती लाई है। इशारे-इशारे में दिग्विजय-सिंधिया पर तंज कसा। मध्यप्रदेश में ढाई मुख्यमंत्री कार्य कर रहे है, एक सामने से दूसरा पीछे से और तीसरे को प्रदेश से बाहर कर दिया है, जो आधा काम कर रहा है। लगातर तबादले को लेकर कहा, सरकार विकास छोड़ कर तबादले में लगी है। एक ही अधिकारी का एक दिन में तीन-तीन बार तबादला हो रहा है। जहां कांग्रेस के दलाल बैठे है, जो एक ट्रांसफर कराता है और दूसरा उसे रुकवाता है। कांग्रेस के राज में हर चीज विकाऊ हो रही है। बोलो जी तुम्हें क्या-क्या चाहिये, यहां हर चीज बिकती है। आतंकवाद पर बोलते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस एयर-स्ट्राइक पर सबूत मांगती है तो क्या इन्हें हवाई जहाज़ से लटकाकर ले जाते सबूत दिखाने।