Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी जहां पर जाते हैं कांग्रेस पार्टी का सफाया हो जाता है : योगी

image

Nov 24, 2018

देवेंद्र त्रिवेदी : गंजबासौदा में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजबासौदा में एक जनसभा को संबोधित किया, योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के जो नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा के कल गंजबासौदा में राहुल गांधी आए होंगे और वह जहां पर जाते हैं कांग्रेस पार्टी का सफाया हो जाता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अली का बोर्ड चाहिए तो हमें बजरंगबली का बोर्ड चाहिए। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ की और कहा कि कांगेस पार्टी ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना कर छोड़ा था जिसके बाद शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की भरपूर कोशिश की है।

उन्होंने यह भी कहा है कि कल पार्टी ने हमेशा की तरह आतंकवाद को बढ़ावा दिया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में पूरे प्रदेश में साढे 4 सालों में कहीं पर कोई दंगा नहीं हो पाया है वहीं उन्होंने अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश की बात भी की उत्तर प्रदेश से सारे बदमाशों का पलायन हो चुका है योगी आदित्यनाथ ने कहा गंजबासौदा में रीना जैन को भारी संख्या में विजय बनाएं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना है योगी जी ने भी कहा है कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी अब चौथी बार सरकार बनाने जा रही है।