Loading...
अभी-अभी:

सिवनी मालवाः नहर के पानी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

image

Jan 25, 2020

वीरेन्द्र तिवारी - सिवनी मालवा की मकड़ाई माइनर में ग्राम तिनस्या के पास ग्रामीणों को नहर के पानी में एक युवक बहता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पता चला किसी युवक का शव नहर में तैर रहा है। ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड ने जाकर देखा तो अज्ञात युवक का शव बहुत ही तेज गति से नहर में बह रहा था। डायल हंड्रेड पर पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार के द्वारा थाना सिवनी मालवा को जानकारी दी गई।

युवक की मौत नहर में डूबने से हुई होगी जताई जा रही आशंका

थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक आर.सी. खातरकर पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे एवं तेज गति से बह रहे अज्ञात युवक को नहर से निकाला गया। युवक के शरीर पर नीली कलर की पेंट एवं बनियान थी। युवक के सीधे हाथ पर एसडी लिखा हुआ दिखा। शव को निकालने के बाद मौका पर पंचनामा बना, शव वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांचकर्ता अधिकारी आरसी खातरकर ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत नहर में डूबने से हुई है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि मृत्यु का सही कारण क्या है। आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं कोई गुमशुदगी दर्ज हुई है या नहीं।