Loading...
अभी-अभी:

किसानों की कर्ज माफी एक जुमला है, कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है : बीजेपी

image

Dec 18, 2018

गब्बर सिंह ठाकुर - मध्यप्रदेश मे कमलनाथ के सीएम बनते ही कमलनाथ ने किसानो के कर्ज माफी का आदेश क्या निकाला और बीजेपी कर्ज माफी पर सवाल खड़े करने लगी है भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा है की किसानों का कर्ज माफी  एक जुमला है 2018 मार्च के पहले के कर्ज माफ क्यों नही किये क्या वह किसान नही है 2018 मार्च तक के किसानों का कर्जा माफ कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

सीएम कमलनाथ ने अतिउत्साह में जो कर्ज माफी का आदेश किया है उसे अभी और समझने की है जरूरत राहुल को ठारी के बयान पर विधायक पीसी शर्मा ने पलटबार करते हुये कहा है की  राहुल कोठारी एक विजनिस मेन है वो क्या जाने किसान क्या होते है कभी क्षेत्र मे जाए तो पता चले किसानों कांग्रेस ने जो वचन पत्र में बोला था वह मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरा किया है। भाजपा ने आज तक किसानो के कर्ज क्यो माफ नही किये भाजपा खिद एक जुमला है।

कमलनाथ ने किसानों का जो कर्ज माफ किया है उससे जनता के प्रति विश्वास बड़ा है और हा म.प्र. के 34 हजार किसानो का कर्ज माफी से सरकार पर 38 हजार करोड़ का बोझ बड़ेगा मगर कांग्रेस ने जो वचन पत्र मे कहा था उसे पूरा किया है तो भाजपा के पेट मे क्यो दर्द हो रहा है और अगर एसा लगता है की कांग्रेस ने किसानो को गुमराह किया है तो बीजेपी ने पहले क्यो नही किया किसानो का कर्ज माफ यह सोचने वाली बात है।