Loading...
अभी-अभी:

किसान ने की जहर खाकर आत्महत्या, पीएनबी का था डेढ़ लाख का कर्ज

image

Jun 3, 2018

जानकारी के अनुसार किसान धन्नालाल बोपचे द्वारा सहकारी सोसायटी से खेती के लिये कर्ज लिया गया था इसके अलावा वर्ष 2017 में पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख 50 हजार 500 रूपये का अलग से खेती के नाम पर कर्ज लिया गया हैं लेकिन फसल अच्छी नहीं होने से वह उस कर्ज को जमा नहीं कर पा रहा था।

धन्नालाल के दो बेटों में बड़ा नागपुर कमाने चले गया व छोटा बेटे के साथ वह निवास कर रहा था पत्नि व बेटों के बीच रह रहे धन्नालाल कर्ज से परेशान रहने के कारण तनाव में रहता था परिजन सहित पड़ोसियों ने बताया कि कर्ज के कारण धन्नालाल का अपने छोटे बेटे के साथ विवाद भी बन जाता था।

कर्ज के दबाव व उसे जमा नहीं कर पाने से परिवार में बढ़ रहे तनाव के कारण उसने एक दिन पहले जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया परिजनों ने जानकारी के बाद वारासिवनी अस्पताल और वहां से जिला अस्पताल लाया लेकिन उपचार के दौरान धन्नालाल बोपचे की मौत हो गई।

इस सूचना पर मृतक के घर पर वारासिवनी पुलिस व राजस्व का अमला तत्काल पहुंच गया व आनन-फानन में शव दाह संस्कार की कार्यवाही करवायी इस घटनाक्रम से परिजनों में शोक का माहौल हैं।