May 11, 2020
विनोद शर्मा : मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर एक बार सुर्खियों में हैं। प्रद्दुमन सिंह तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर में नगर निगम की सैनेटाइजर मशीन से लोगों के घरों को सैनेटाइज कर रहे हैं। प्रद्दुमन सिंह तोमर का कहना है कि ग्वालियर अंचल में अब तेजी से कोरोना फैल रहा है। ऐसे में जागरूकता इसी का बचाव है। इसीलिए जहां नगर निगम की फॉकिंग मशीन नहीं पहुंच पा रही है, वहां वे अपनी टीम के साथ लोगों के घरों को सैनेटाइज करने निकल पड़े हैं।
वहीं प्रद्धुमन सिंह तोमर का कहना है कि लोग भले ही इसे राजनैतिक स्टंट समझे लेकिन वह कोरोना से लड़ने के लिए लोगों के बीच हैं। आपको बता दें कि प्रद्धुमन सिंह तोमर इससे पहले नालों में उतकर सफाई कर चुके हैं, तो वहीं सरकारी टॉयलेट में भी वह सफाई कर चुके हैं। बहरहाल प्रद्धुमन सिंह तोमर को इसका कितना राजनैतिक फायदा होगा ये तो उपचुनाव में ही पता चलेगा।