Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी

image

Apr 7, 2025

मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप: तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को प्रदेश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। रतलाम में सबसे अधिक 42.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी गर्मी का असर जारी रहने की बात कही है, वहीं मंगलवार से लू का अलर्ट जारी किया गया है।

 कहां-कहां चलेगी लू?

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक राजस्थान से लगे जिलों में लू का प्रभाव रहेगा। हालांकि, 9 और 10 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बाद लू का असर तेज होगा, जिससे तापमान में और इजाफा हो सकता है।

 पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

 मध्यप्रदेश के कई शहरों में सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया।

 भोपाल: सुबह से तेज धूप, तापमान 40.5 डिग्री।

ग्वालियर: 40 डिग्री।

उज्जैन: 41 डिग्री।

नर्मदापुरम: 42.2 डिग्री।

खजुराहो: 42 डिग्री।

गुना: 41 डिग्री।

मंडला: 40.5 डिग्री।

दमोह: 40.4 डिग्री।

शाजापुर, धार, टीकमगढ़, सागर, सतना और मलाजखंड में तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। इंदौर और जबलपुर में भी पारा 39 डिग्री के करीब दर्ज हुआ।

 अप्रैल में लू का कहर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश संभव है, लेकिन इसके बाद लू का असर बढ़ेगा। महीने के अंत तक तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। पूरे अप्रैल में 7 से 10 दिन तक लू चलने की संभावना है। हीट वेव के कारण तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

 लोगों के लिए सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों ने गर्मी और लू से बचने के लिए सलाह दी है

 हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

दिनभर में खूब पानी पिएं।

धूप में निकलने से बचें।

Report By:
Monika