Loading...
अभी-अभी:

नरसिंहगढ़ः जान पर खेलकर जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान

image

Jul 6, 2019

सुरेश नागर- जान जोखिम में डालकर दो महिलाओं की जान बचाने वाले नगर के पुलिस  कांस्टेबल गुलाब सिंह धाकड़, आरक्षक रवि धाकड़, समाज देवी दीपेंद्र शर्मा, टीआई हुकुमसिंह लाड़ियां का नगर के पत्रकार एवं समाजसेवी द्वारा किया गया सम्मान। सम्मान करने वालों में समाजसेवी मधु साहू, सुरेश नागर, जग्गा गुर्जर, भगवती शरण शर्मा, जुनेद गोरी, हनी शर्मा, बंशी सक्सेना, सत्यम मोनू शर्मा आदि लोग भी शामिल थे।

घर वालों से परेशान होकर दोनों महिलाएं करना चाहती थीं आत्महत्या

घटना कुछ इस तरह से हुई। थाना नरसिंहगढ़ में करीब 1:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दो महिलाएं तालाब में आत्महत्या करने का प्रयास कर रही हैं। जिस पर से थाने में तैनात प्रधान आरक्षक गुलाबचंद धाकड़ एवं आरक्षक रवि कुमार धाकड़ दोनों तत्काल मौके पर रवाना हो गये। वहां उन्होंने तालाब में कूद चुकी दोनों वृद्ध महिलाओं को अपनी जान की परवाह न करते हुए दलदल भरे गंदे तालाब में छलांग लगाकर सकुशल बाहर निकाला। दरअसल दोनों महिलाएं मां- बेटी हैं, संपत बाई पति मोतीलाल साहू उम्र 80 वर्ष व शकुंतला साहू पति बद्रीलाल साहू उम्र 45 वर्ष पति बद्रीलाल साहू उम्र 45 वर्ष, जो अपने घर वालों से परेशान होकर आत्महत्या करना चाह रही थी, किंतु दोनों जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला एवं 108 एंबुलेंस से तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया। इस प्रयास में दोनों जवानों के पैरों में कांच के टुकड़े घुस गए एवं वर्दियां कीचड़ से सन गई किंतु उन्होंने अपने कर्तव्य को प्रथम मानकर दोनों महिलाओं की जान बचाई।