Loading...
अभी-अभी:

तमनारः केलो पर्यावरण पदयात्रा में जुट रहे सैकड़ों पर्यावरणप्रेमी

image

Jun 10, 2019

दुलेन्द्र कुमार पटेल- केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य जिला रायगढ़ के जीवनदायनी केलो नदी संरक्षण संवर्धन जनजागरूकता हेतु केलो पर्यावरण पदयात्रा संगम से उदगम तक विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून तक केलो नदी घाटों की सफाई, प्रदूषण से बचाने की संकल्प सभा आयोजित की जा रही है। केलो पर्यावरण पदयात्रा का शुभारंभ केलो नदी के किनारे सात बहिनिया देवी की पूजा अर्चना महाआरती से की गई। पदयात्रा करते ग्राम तिलगी में संकल्प सभा में केलो नदी की संवर्धन पर्यावरण सुरक्षा हेतु लोगों को जागृत किया गया। नदी की संवर्धन सुरक्षा हेतु राज्यपाल के नाम हस्ताक्षर आवेदन भेजा जाएगा। तिलगी केलो महानदी संगम स्थल से कांदागढ़, बड़माल, झलमला में बुढाराजादेव की पूजा अर्चना 8 जून को बोन्दाटिकरा रायगढ़ में विश्व की प्रथम जल सामृगिणी सत्यभामा सौरा की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना के साथ श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

नदी घाटों को प्रदूषणरहित करने के लिए भरसक प्रयत्न

केलो मैया की आँचल को दशकों से सामाजिक कार्यकर्ताओं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा केलो नदी की बेहतरी के लिए सदैव प्रयासरत रहे हैं। 1996 को उदगम से संगम स्थल तक श्रमदान कर सफाई की गई। वहीं केलो रक्षा यज्ञ सहित कई अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में नदी रक्षा मंच द्वारा 23 वर्षो बाद केलो पर्यावरण पदयात्रा 5 जून से 21 जून तक आयोजित की जा रही है। केलो नदी के संगम स्थल तिलगी ओडिसा कनकतुरा कांदागढ़ से उद्गम स्थल पहाड़ लुड़ेग लैलूंगा तक पदयात्रा की जा रही है। केलो को प्रदूषण से बचाने के लिए संकल्प सभाएं, नदी घाटों की सफाई, केलो विकास प्राधिकरण की मांग, उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, आने वाले पीढ़ी को पानी का सम्यक उपयोग करने, संदेश देने, प्राकृतिक जल संसाधनों को संरक्षित करने, वातावरण तैयार करने आदि सकारात्मक उदेश्यों को लेकर पदयात्रा आयोजित है।