Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः सम्पति कर और जल कर समय पर भरने वालों को दिए उपहार

image

Feb 23, 2019

विकास सिंह सोलंकी- इंदौर नगर निगम दवरा सम्पति कर और जल कर को राजस्व बढ़ाने के लिए कई आयोजन किया जाता है। वहीं नगर निगम इंदौर ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है जो अपना टैक्स समय सीमा पर भरते है। इसी को लेकर इंदौर नगर निगम द्वारा कल लक्की ड्रा खोलने का आयोजन किया गया। इसमें समय पर निगम का टैक्स जमा करने वालों को निगम के दवरा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गए।

आकर्षक उपहारों से लोगों में जाग्रत होगी समय पर टैक्स भरने की भावना

इंदौर महापौर मालिनी गौड़ ने बताया कि हमारा उद्देश्य आकर्षक उपहारों से लोगों में समय पर टैक्स भरने की भावना को जाग्रत करना है। इस लिये हमने विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की है। सम्पति कर में निगम ने पहला इनाम अल्टो कार, दूसरा पुरस्कार हौंडा स्कूटर और तृतीया पुरस्कार एलईडी टीवी सहित कई सांत्वना पुरस्कार रखा गया है। वहीं जल कर में पहला पुरस्कार हौंडा एक्टिवा स्कूटर, दूसरा पुरस्कार एलईडी टीवी और तीसरा पुरस्कार वाशिंग मशीन रखा गया है। यह पुरस्कार लक्की ड्रॉ के माध्यम से समय सीमा पर निगम टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को दिया जायेगा।