Loading...
अभी-अभी:

देवासः छात्र-छात्राओं से संवाद द्वारा पुलिस दे रही सुरक्षा की जानकारी

image

Jul 11, 2019

रवि पाटीदार- जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बागली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें अपनी सुरक्षा पुलिस प्रशासन से जुड़ी जानकारियां दी जा रही है। बुधवार के दिन थाना प्रभारी अमित सोनी, एसआई सपना राव, चापडा चौकी प्रभारी जानकी प्रसाद अनुरागी हाई सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर पहुंचे, जहां पर सभी छात्र-छात्राओं से संवाद किया। जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा, हंड्रेड डायल के बारे में छात्र-छात्रों को बताया गया। वहीं थाना प्रभारी सोनी द्वारा स्वयं की सुरक्षा कैसे की जाए, साथ ही पास्को एक्ट, सीटीजन कोप कानून के बारे में भी जानकारी दी गई। एसआई सपना राव ने छात्राओं से चर्चा कर महिला सम्बंधित कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं स्वयं की सुरक्षा कैसे की जाए, उसके बार में भी छात्रों को बताया गया।

लगातार जारी रहेगा बच्चों से संपर्क का अभियान

थाना प्रभारी सोनी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक शासकीय व अशासकीय स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद हमारे द्वारा किया जाएगा। संवाद में बताया जायेगा कि अपने आप को कभी भी कमजोर ना समझे। परीक्षा परिणाम में चाहे नंबर कम आए लेकिन कभी भी गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। यदि इस बार नंबर कम आते हैं तो अगली कक्षा में अच्छी मेहनत कर अच्छे नंबर भी ला सकते हैं। इसलिए कभी भी हमें मायूस होकर गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। किसी भी मुसीबत में पड़ने पर कहां किससे और कहां संपर्क करना है यह भी बता रहे हैं। पुलिस की कोशिश है कि एक सुरक्षित समाज मिले बच्चों को और वे स्वयं भी अपनी सुरक्षा कर पायें।