Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर : तीन कामगारों ने ऑटो से तय किया मुंबई से इलाहाबाद तक का सफर

image

May 13, 2020

अरविंद दुबे : कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मुंबई में दिन-ब-दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। इसका सीधा असर उन प्रवासी श्रमिकों के ऊपर पड़ रहा है जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मुंबई में जाकर काम कर रहे हैं। 

मुंबई से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए ऑटो चालक
बता दें कि, कुछ ऐसे ही कामगार मुंबई से अपनी गृहस्थी का पूरा सामान लेकर ऑटो रिक्शा से मुंबई से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। तीन ऑटो चालक अपने ऑटो लेकर मुंबई से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे जबलपुर में आकर रुके। यहां पर उन्होंने अपने परिवार के साथ पेड़ की छांव में दरी बिछाई और उसके बाद भोजन पकाया और सपरिवार भोजन किया। कुछ देर आराम करने के बाद उनका यह कारवां इलाहाबाद के लिए रवाना हो गया। 

मुंबई में काम पड़ा ठप्प, मजबूरी में लौटना पड़ा घर
ऑटो चालक सुरेश ने बताया कि मुंबई में काम पूरी तरह से ठप्प हो गया था, आमदनी का कोई साधन नहीं था इस वजह से उन्होंने इलाहाबाद जाने का इरादा किया, लेकिन ट्रेनें बंद होने की वजह से संभव नहीं हो सका। ऐसे में उन्होंने अपनी गृहस्थी का पूरा सामान ऑटो में रखा और ऑटो रिक्शा के माध्यम से ही मुंबई से इलाहाबाद के लिए सफर शुरू कर दिया। अगले 2 दिनों में वे अपने गांव में पहुंच जाएंगे। उनका इरादा अब दोबारा वापस लौटने का नहीं है।