Loading...
अभी-अभी:

मण्डला : CEO जी.के. जैन होम आइसोलेशन से फरार, कलेक्टर ने दिया था क्वांरेंटाईन करने का निर्देश

image

May 13, 2020

अमित चौरसिया : मण्डला-नैनपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.के. जैन होम आइसोलेशन से फरार हो गये हैं। बता दें कि, जी.के. जैन कुछ दिन पहले ही जबलपुर से आये थे, जिन्हें कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल होम क्वांरेंटाईन होने के निर्देश दिए थे। 

कलेक्टर के निर्देशों का उल्लंघन
इसके साथ ही कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक होम क्वांरेंटाईन में रहना होगा।ऐसी स्थिति में उनको घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। निर्देशों की अवहेलना करते हुए घर से बाहर निकलने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड पुलिस में की शिकायत
गौरतलब है कि, रात्रि में उनके घर की लाइट बन्द होने पर स्थानीय लोगों के द्वारा डायल हंड्रेड पुलिस में शिकायत की गई। तत्काल पुलिस जी.के. जैन के घर पहुंची और देखा कि घर में कोई मौजूद नहीं था। घर के पीछे के दरवाजे से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीके जैन फरार हो चुके थे। कुछ समय तक जब CEO जीके जैन का पता नहीं चला तो स्थानीय लोगों ने थाना नैनपुर में लिखित शिकायत की। आज सुबह पुलिस विभाग ने CEO के घर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन पुलिस के हाथ कोई जानकारी नहीं लग पायी है।