Loading...
अभी-अभी:

रीवाः संभागीय कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही, सिविल अस्पताल के बीएमओ निलंबित

image

May 10, 2019

अशोक समदरिया- रीवा के मऊगंज में संभागीय कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही हुई, जिसमें सिविल अस्पताल के बीएमओ निलंबित कर दिया गया और कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रीवा संभाग के कमिश्नर डॉक्टर अशोक भार्गव अपने आकस्मिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मऊगंज पहुंचे। जहां उन्होंने सिविल अस्पताल, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं एकीकृत महिला बाल विकास सेवा कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल में मिली अव्यवस्था से नाराज कमिश्नर ने मऊगंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर पंकज सिंह गहरवार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं स्टाफ के अन्य कर्मचारियों, डॉक्टर आर एन शर्मा, डॉक्टर शिवेन्द्र त्रिपाठी, डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह, डॉक्टर अशोक पटेल समेत कई अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये हैं।

अनियमितताओं व लापरवाही से नाराज हुये संभागीय कमिश्नर  

अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान एकीकृत महिला बाल विकास कार्यालय पहुंचे कमिश्नर डॉक्टर अशोक भार्गव ने कार्यालय की जांच की। कार्यालय के रजिस्टर में दिसम्बर 2018 से उपस्थिति रजिस्टर संधारित नहीं होने पर, यहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 राजकुमार वर्मा की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही, कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये हैं। वहीं तीन सुपरवाइजरों माया सोनी, श्रुति मिश्रा एवं अंजू त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण नहीं करने पर संयुक्त संचालक महिला बाल विकास को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।