Loading...
अभी-अभी:

बालाघाटः­­­­­ ­­­खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल द्वारा सभामंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

image

Oct 25, 2019

राज बिसेन - मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने आज 25 अक्टूबर को वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छोटी कोचेवाही में महात्मा ज्योतिबा फूले चौक पर सभामंच निर्माण के लिए भूमिपूजन किया और क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जे बी क्रिकेट क्लब के सदस्यों के साथ खनिज मंत्री जायसवाल ने क्रिकेट भी खेला। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि वारासिवनी क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर एक इतिहास बनाया है। अब उनका दायित्व है कि वे इस क्षेत्र के ग्रामों में विकास कार्यों से नया इतिहास बनायें।

महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री फुले की लगेगी प्रतिमा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज मंत्री श्री जायसवाल ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री फुले ने समाज सुधार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है और पिछड़े समाज को आगे लाने का काम किया। माता सावित्री फुले ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया और महिलाओं को शिक्षित बन कर आगे आने के लिए प्रेरित किया। हमें आज भी महत्मा फुले एवं माता सावित्री फुले की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए और समाज सुधार के लिए आगे आना चाहिए। पुराने समय में महिलाओं पर बहुत अत्याचार होते थे और उनसे भेदभाव किया जाता था। राजा राममोहन राय ने सती प्रथा को बंद कराया। हमें इन समाज सुधारकों से प्रेरणा लेकर महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने का अवसर देना चाहिए।