Loading...
अभी-अभी:

मेहगांवः गोरमी में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े साइकिल सवार पर चलाई गोली

image

Sep 7, 2019

मेहगांव के गोरमी में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। जिससे आये दिन कानून को अपने हाथों में लेकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला गोरमी थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे का है, जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक साइकिल सवार पर गोली चला दी। गोली दोनों पैर में लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की टीम ने अस्पताल भेज दिया। जहाँ उसकी हालत गंभीर होने से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। बदमाशों ने एक साल पहले घायल के बेटे को अपना निशाना बनाया था।

एक साल पहले इन्हीं बदमाशों ने घायल के बेटे पर भी चलाई थी गोली

दरअसल गोरमी का रहने बाला ओमप्रकाश श्रीवास साइकिल पर सवार होकर पोरसा स्टेट हाइवे से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी दिनदहाड़े पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे गोली ओमप्रकाश के दोनों पैर में लगने से वह घायल हो गया। स्टेट हाइवे पर गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले इन्हीं बदमाशों ने घायल ओमप्रकाश श्रीवास के बेटे विष्णु श्रीवास को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसमें सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी कौशल थापक फरार चल रहा था। इस वारदात के पीछे कौशल थापक का ही हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।