Loading...
अभी-अभी:

शहडोलः नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी गई हाथ से, उर्मिला कटारे हैं भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष

image

Oct 26, 2019

इऱफान खान - शहड़ोल जिले की राजनीतिक सरगर्मियां आज जोरों पर थीं। जिले की शहडोल नगर पालिका के अध्यक्ष उर्मिला कटारे के खिलाफ 31 पार्षदों ने विधिवत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसमें कांग्रेस के 17 पार्षदों के साथ, भाजपा के 15 से अधिक पार्षदों ने हस्ताक्षर किये। 39 पार्षदों की परिषद में 36 पार्षदों नें प्रस्ताव कलेक्टर के समक्ष रखा और हस्ताक्षर कर उर्मिला कटारे को वापस बुलाने की पेशकश की। कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस जनों द्वारा निरंतर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत छाबड़ा का नाम लिया जा रहा था कि इस बात की खबर उन्हें भी लेकिन वह अपनी टीम के खड़े नजर नहीं आये।   

भाजपा के कब्जे में रही शहड़ोल नगर पालिका सीट अब जा सकती है कांग्रेस के खाते में

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहड़ोल नगरपालिका सीट को लगभग दो दशक से निरंतर भाजपा के पाले में रखा था। जबकि संगठनात्मक कमी की वजह से जिला अध्यक्ष द्वारा पार्षदों पर नियंत्रण ना रखने की वजह से भाजपा की यह सीट अब कांग्रेस के पाले में जाती दिख रही है। शुक्रवार को जब धनतेरस की रौनक से बाजार व्यापारिक गतिविधियों से गर्म थी, तब शहड़ोल नगर में राजनीतिक सरगर्मियां भाजपा के विपरीत नगर पालिका अध्यक्ष पद से उर्मिला कटारे को हटाने को लेकर गर्म थी। वहीं न्यायालय में उपस्थित होकर भाजपा पार्षदों नें हस्ताक्षर देकर अपने नेता को हटाने की पेशकश की। कलेक्टर शहड़ोल ने नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के तहत अध्यक्ष पद से वापस बुलाने की प्रक्रिया की गई। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही लंबे समय से भाजपा के कब्जे में रही शहड़ोल नगर पालिका अब कांग्रेस के खाते में जा सकती है।