Loading...
अभी-अभी:

सहकारिता समिति कर्मचारियों के खिलाफ शासन ने दिए एफआईआर के आदेश

image

Mar 8, 2018

दो हफ्ते से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सहकारिता समिति के कर्मचारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, दरसल यह कर्मचारी कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपने आवेदन दे चुके है, और समय—समय पर शासन इनकी मांगे पूरी होने का आस्वासन भी देता नजर आ रहा था पर इनकी मांगे जस की तस बनी हुई है इसी बात से नाराज होकर प्रदेश भर के राशन वितरण कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है।

बीते बारह दिन से हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान शासकीय राशन वितरण मशीन को धरना स्थल पर रखकर अपना विरोध जताया था, शासकीय मशीन का दुरूपयोग धरना स्थल पर करने को लेकर प्रशासन ने इन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश सम्बंधित थाना को दिए है।
 
कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज होने की बात मालूम पड़ी है, चूँकि प्रदेश भर के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है इसीलिए प्रदेश स्तर पर जो भी निर्णय होगा वह उन्हें मान्य होगा, साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए जताया कि यदि उनकी मांगे जल्द नहीं मानी जाएंगी तो यह आंदोलन उग्र होगा।

इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी ने कहा है कि हड़ताली कर्मचारियों ने राशन मशीन का दुरूपयोग अनशन स्थल पर किया है जो की नियम विरुद्ध है, इसीलिए उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भोपाल में बात जारी होने की खवर भी मिल रही है, आगे यह हड़ताल क्या रंग लाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।