Loading...
अभी-अभी:

उमरियाः महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

image

Jun 13, 2019

हंसराज दिवेद्धी- जिला उमरिया के नौरोजाबाद थाना के अंतर्गत पीनौरा गांव में महिला सशक्ति करण की एक बैठक रखी गई थी, जिसमें मुख्य निर्देशक एसडीओपी श्री अरविंद तिवारी नौरोजाबाद थाना टीआई राकेश उइके एवं योगेश द्विवेदी, राजकुमार गौतम, राज द्विवेदी और कुछ गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा महिलाओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गई। महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता और सरोकार व्यक्त किया जाता है।

सशक्तीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत महिलाओं को किया जाता है जागरूक

सशक्तीकरण की प्रक्रिया में समाज को पारंपरिक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक किया जाता है, जिसने महिलाओं की स्थिति को सदैव कमतर माना है। वैश्विक स्तर पर नारीवादी आंदोलनों और यूएनडीपी आदि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने महिलाओं के सामाजिक समता, स्वतंत्रता और न्याय के राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। महिला सशक्तीकरण, भौतिक या आध्यात्मिक, शारीरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की प्रक्रिया है। पुलिस प्रशासन की एक अच्छी पहल देखने को मिली। इस पहल का ग्रामीणों पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है।