Loading...
अभी-अभी:

बैंकों व सरकारी दफ्तरों में हड़ताल, आज नहीं कर सकेंगे लेन देन से संबंधित कार्य

image

Jan 8, 2020

विनोद शर्मा : निजीकरण, वेतन विसंगति, श्रम कानून में श्रमिक विरोधी संशोधनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों के कॉल पर आज बैंक व सरकारी दफ्तरों में हड़ताल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी-कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं है। बाकी 13 बैंकों में ये हड़ताल है, उनके ग्राहक बैंक ब्रांच से लेन देन या अन्य कार्य नहीं कर सकेंगे। 

हड़ताल से कामकाज प्रभावित
बैंक हड़ताल एआईबीईए, एआईबीओए, बेफी, नोवो, आईएनसीओबी, आईएनबीईएफ से जुड़े शहर में करीब एक हजार अधिकारी-कर्मचारी कर रहे हैं। इससे यूको, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, सेंट्रल बैंक, पीएनबी आदि बैंकों पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं बैंक यूनियन के नेताओं की माने तो ग्वालियर में इस हड़ताल से 100 करोड़ रूपए से ज्यादा का कामकाज प्रभावित होगा।

आरपार की लड़ाई के मूड में कर्मचारी
ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों का कहना है कि वह इस बार आरपार की लड़ाई के मूड में है, क्योंकि जब से केंद्र में NDA की सरकार आय़ी है। तब से कर्मचरियों का दमन किया जा रहा है।