Loading...
अभी-अभी:

सीताराम येचुरी के बयान पर उठा बवाल, बाबा रामदेव ने येचुरी से किया सवाल

image

May 4, 2019

महाभारत और रामायण को लेकर दिए गए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट (माकपा) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के बयान की योग गुरु स्वामी रामदेव ने कड़ी निंदा की है। बाबा रामदेव ने येचुरी से सवाल किया है कि कम्युनिस्टों, ईसाइयों व मुगलों के शासन में जो निर्दोष लोगों का क़त्ल किया गया, उसे हिंसा या अत्याचार कहने का साहस येचुरी कर पाएंगे।

सीताराम येचुरी ने कहा रामायण और महाभारत लड़ाई और हिंसा से भरी पड़ी

उल्लेखनीय है कि सीताराम येचुरी ने बयान दिया था कि रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी पड़ी हैं, किन्तु एक प्रचारक के तौर आप केवल महाकाव्य के रूप में उसे बताते हैं, उसके बाद भी ये लोग दावा करते हैं कि हिंदू हिंसक हो ही नहीं सकता है। येचुरी ने रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए कहा था कि फिर किसी एक धर्म को हिंसा से जोड़ने का क्या तर्क है।

बाबा रामदेव ने पूछा, कम्युनिस्टों, ईसाइयों व मुगलों ने 50 करोड़ निर्दोष लोगों का कत्ल किया, वो क्या था

सीताराम येचुरी के इसी बयान पर उनकी चारों ओर आलोचना हो रही है। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी सीताराम येचुरी के खिलाफ खुलकर बयान दिया है। बाबा रामदेव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कम्युनिस्टों, ईसाइयों व मुगलों ने अपने राज्य विस्तार के लिए न्याय व कानून के नाम पर 50 करोड़ निर्दोष लोगों का कत्ल किया, क्या सीताराम येचुरी इसको अत्याचार व हिंसा कहने का साहस कर पाएंगे? इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर हरिद्वार में 11 बजे प्रेस वार्ता करने की बात भी कही थी।