Loading...
अभी-अभी:

स्थाई वनकर्मी और रेंज अधिकारी पुन: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

image

May 29, 2018

स्थाई वन कर्मियों से लेकर रेंज वन अधिकारीयों द्वारा पुन: 24 मई से बागली की पुरानी कचहरी स्थित परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। बता दें इस दौरान वन कर्मियों ने अपनी 19 सूत्रीय मांगों को रखा, इन 19 सूत्रीय मांगों में मुख्य मांगे कर्मचारियों को सशस्त्र बल घोषित करने हेतु आईपीसी एवं सीआरपीसी में संशोधन कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदान किए जाए वनरक्षक को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के सभी अधिकारियों कर्मियों को वर्दी अनिवार्य की जाए।

वन कर्मियों को पुलिस के समान नियम अनुसार वेतन मिले
तथा अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 45 की उम्मुक्ति प्रदान की जावे कर्मचारियों को राजस्व/पुलिस के समान नियम अनुसार वेतन दिया जाए। इस प्रकार से 19 प्रकार की अपनी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर स्थाई वन कर्मी वनरक्षक वनपाल क्षेत्रपाल वन छेत्रपाल तेंदूपत्ता प्रबंधक कम्प्यूटर आपरेटर आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही हैं

वन कर्मचारी के ​हड़ताल पर जाने से कार्य हुए प्रभावित
वन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से विभाग के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं खासकर वर्तमान में तेंदूपत्ता तोडाई कार्य चल रहा है। वहीं सभी कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण सभी वन चौकियां भी सूनी पड़ी हुई है जिसके कारण जंगलों में अवैध सागवान कटाई, वन भूमि पर  अवैध कब्जा होने की संभावना अधिक बढ़ चुकी है ।