Loading...
अभी-अभी:

बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने निर्दलीय विधायकों से की अपील, जल्द से जल्द भाजपा का करें सहयोग...

image

Sep 5, 2019

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों और छोटी पार्टियों से नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी नेता गोपाल भार्गव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है। भार्गव ने कहा है कि निर्दलीय विधायकों और छोटी पार्टियों से अपील है कि जल्द से जल्द भाजपा का सहयोग करें और हमारे साथ आ जाएं।

भाजपा ने 15 सालों अच्छी सरकार चलाई
भार्गव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 15 सालों तक अच्छी सरकार चलाई है। आगे भी अच्छी सरकार देंगे। यदि समर्थन देने वाले भाजपा को सही समझते हों तो हमारे साथ आएं। हम काम करने वाले और नतीजे देने वाले लोग हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस में मचे घमासान को उनका आंतरिक मामला करार दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी एक म्यूजियम बन गई है। कांग्रेस में अजीब-अजीब किस्म के लोग हैं। यह वातावरण प्रशासनिक मशीनरी को प्रभावित कर रहा है। अधिकारी यह सोचकर बैठे हुए हैं कि हमें क्या करना है। यह संवैधानिक लड़ाई नही है। यह निजी स्वार्थ, भ्रष्टाचार, पैसे के बंटवारे की लड़ाई है।

कांग्रेस में कबीला संस्कृति है...
गोपाल भार्गव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी ठप हो गई है। विकास के कार्य भी रुक गए हैं। भार्गव ने कहा कि कांग्रेस में कबीला संस्कृति है। वे लोग अगर बात मानेंगे तो केवल कबीले के सरदार की मानेंगे।