Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के सामने आईं तीन बड़ी मुश्किलें, क्या इनसे निपट पायेगी सरकार?

image

May 30, 2019

प्रमोद शर्मा : केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद देश की राजनीती में आये बदलाव के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के सामने कई बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं। मोदी सरकार आने के साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के सामने चुनौतियों का चक्रव्यूह बन गया है। बता दें कि सरकार के सामने जो चुनौतियां हैं उनमें पहला कांग्रेस सरकार के सामने विधायकों को एकजुट रखना ताकि सरकार न गिरे। दूसरा मध्य प्रदेश में आयकर छापों की कार्यवाही से निपटना। तीसरा मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का एक बेहतर चेहरा लाना जो संघटन को मजबूत रखे।

विधायकों को एक जुट रखना

कमलनाथ सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है की विधायकों के विखराव को कैसे रोका जाए। सभी विधायकों में सामंजस्य बिठाये रखना ताकि सभी विधायकों का समर्थन कांग्रेस सरकार के साथ रहे और कांग्रेस की सरकार न गिरे।

आईटी छापा कार्यवाही से निपटना  

प्रदेश सरकार के सामने बड़ी समस्या आईटी कार्यवाही से निपटना है। लगातार आयकर छापे में मिले दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही अभी भी जारी है।

संघटन नेतृत्व 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अंदर खाने से अब नए प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मांग पिछले कुछ दिनों से जोर पकड़ रही है। जबकि मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास दो-दो अहम् जिम्मेदारी हैं। सीएम कमलनाथ भी कई बार प्रदेश अध्यक्ष  छोड़ने की बात कहते नजर आ चुके है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट और ऊर्जा के संचार के लिए बेहतर नेतृत्व और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का चहेता चेहरा तलाशना बड़ी चुनौती है।