Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर शहर के 10 स्थानों पर बनेंगे स्मार्ट वॉशरूम, दिल्ली कंपनी को मिली जिम्मेदारी

image

Oct 16, 2019

विनोद शर्मा : ग्वालियर शहर के 10 स्थानों पर स्मार्ट वॉशरूम बनाए जाएंगे। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन ने स्मार्ट वॉश रूम बनाने की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को दी है। यह वॉशरूम पूरी तरह आधुनिक और सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। यहां पर एक कॉफी शॉप भी रहेगा। इस पर स्वल्पाहार मिलेगा। वॉश रूम यूज करने वालों को बतौर शुल्क 5 रुपए कंपनी को चुकाने होंगे। अभी शहर में पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट हैं। इनका संचालन नगर निगम करता है। शहर को स्मार्ट बनाने में जुटे स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन ने कुछ महीने पहले स्मार्ट वॉशरूम बनाने का प्लान तैयार किया था। इसका टेंडर पिछले दिनों कर दिल्ली के कंपनी को कार्य करने के लिए आदेश भी दे दिया गया है।

10 वॉशरूम के लिए क्षेत्रों का चयन
स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने 10 वॉशरूम के लिए प्रारंभिक ताैर पर क्षेत्राें का चयन कर लिया है। हुजरात चौक, हॉस्पिटल रोड, केआरजी कॉलेज के पास, जेएएच, छत्रीमंडी, बाड़ा, गस्त का ताजिया, सिटी सेंटर, बस स्टैंड और थाटीपुर पर जगह की तलाश की गई है।

4.48 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगी निजी कंपनी
निजी कंपनी इन्हें बनाने पर 4.48 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगी। यह कंपनी स्मार्ट वॉशरूम की देखभाल दस साल के लिए करेगी। इसका यूज करने वाले को पांच रुपए खर्च करना होंगे। कैफेटेरिया में खाद्य सामग्री का उपयोग करने पर अलग से पैसा लिया जाएगा।