Loading...
अभी-अभी:

इंदौर : जीतू सोनी के ठिकानों पर कार्रवाई, 12 पोकलेन, 300 निगमकर्मी और 250 मजदूरों के साथ अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य शुरू

image

Dec 5, 2019

अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद जीतू सोनी के घर और तीनों होटलों पर गुरुवार सुबह 6 बजे से एक साथ कार्रवाई प्रारंभ की गई। गुरुवार सुबह 12 पोकलेन, 300 निगमकर्मी, 250 मजदूर और भारी संख्या में पुलिस बल की मौजुदगी में जीतू सोनी के अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य प्रारंभ हुआ। कार्रवाई के दौरान माय होम, ओ-टू और बेस्ट वेस्टर्न होटल तक पहुंचने के सभी मार्ग बंद कर दिए गए थे। अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई अभी भी जारी है। कार्रवाई के लिए निगम ने 300 कर्मचारियों की टीम बनाई है, जिसे चार अपर आयुक्त लीड कर रहे हैं।

रात में ही खाली करवाये सोनी के सभी होटल 
इससे पहले बुधावार देर रात पुलिस ने सोनी के सभी होटल खाली करा लिए थे। तुकोगंज स्थित बेस्ट वेस्टर्न के गेस्ट को बाहर कर दिया गया था। पुलिस जीतू के बेटे अमित सोनी और मुक्त कराई गई सभी 67 युवतियों को दो बसों में लेकर माय होम भी पहुंची। उसे भी देर रात तक खाली करा लिया गया। निगम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए बुधवार रात से ही पोकलेन, जेसीबी, डंपर पहुंचाना शुरू हो गए थे। 

बंगला के अवैध निर्माण को निगम ने ढहाया
अफसरों के मुताबिक, बंगले में निगम ने 2100 वर्गफीट पर निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन 7 हजार वर्गफीट निर्माण कर लिया गया। कार्रवाई में तीन चौथाई निर्माण ध्वस्त किया जा रहा है। तीनों होटलों के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर पर अतिरिक्त निर्माण के साथ पार्किंग पर कब्जे, अवैध निर्माण सामने आए हैं। सभी अवैध निर्माण तोड़े जा रहे है।

बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण 
होटल बेस्ट वेस्टर्न के अवैध निर्माण पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई साउथ तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न में पुलिस अवैध निर्माण को लेकर निगम के नोटिस पर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। बुधवार को होटल प्रबंधन ने नोटिस को लेकर कोर्ट में अर्जी दायर की तो महज तीन घंटे में निगम ने जवाब पेश कर दिया। निगम ने इसके साथ मौके के फोटो भी पेश किए हैं, जिसमें यह बताया है कि एक बेसमेंट में पब, दूसरे में कैफेटेरिया सहित हर मंजिल पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया गया है। जिसको लेकर निगम द्वरा कार्यवाही शुरू की गई है।