Loading...
अभी-अभी:

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 500 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर, इसलिए नहीं कर पा रहें है काम

image

Oct 15, 2024

भोपाल के सरकारी अस्पताल हमीदिया में चार महीने से सैलरी न मिलने पर वार्ड बॉय , टेक्नीशियन संग 500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल के चलते  मरीजों को कई दिक्कतों का  सामना करना पड़ रहा है। जिससे मरीजों के साथ उनके परिजन, मरीज के  इलाज के लिए काफी परेशान है। परिजनों को खुद मरीजों का काम करना पड़ रहा है, वे खुद मरीजों को समय पर दवाइयां देना , खाना खिलाने का काम कर रहें है । साथ ही टेक्नीशियन की हड़ताल से रिपोर्ट लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही हड़ताल करने बैठे कुछ वार्ड ब्वॉय ने कहा की उन्हें चार महीनें से सैलरी नहीं मिली है, हमे घर चलाने में दिक्कतें आ रही है। हमारे पास घर चलाने के लिए पैसे ही नहीं है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करा जाए।जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे और काम पर नहीं लौटेंगे।

 कहां से नहीं मिला वेतन

जानकारी के मुताबिक, एजाइल सिक्योरिटी सर्विस नाम की कंपनी है जिससे सभी कर्मचारियों को वेतन मिलता है। इसी कंपनी ने चार महीनें से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। जिसके चलते अस्पताल के सारे कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। ये सारे कर्मचारी एजाइल कंपनी द्वारा आउटसोर्स करे गए है । हड़ताल से पहले कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिख कर वेतन न देनी की  शिकायत की थी जिसको कंपनी ने हर बार नजरअंदाज किया ।जिसके चलते कर्मचारियों ने अपने किए हुए काम के हक के लिए हड़ताल की। अब अस्पताल प्रबंधको ने इस मामले को जल्द से जल्द थिक करने के लिए कंपनी के साथ शासन स्थर पर भी बात की।

 

 

 

 

 

 

Report By:
Author
Swaraj