Loading...
अभी-अभी:

बीच बचाव करने गए युवक की फरसे से वारकर की हत्या, दो गंभीर घायल

image

Mar 3, 2018

अनूपपुर। होली का त्यौहार मेल मिलाप का पर्व होता है, लेकिन पर्व के दौरान जघन्य अपराध से लोग स्तब्ध रह जाते हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को अनूपपुर जिले के फुनगा थाना अंतर्गत दैखल गांव में सामने आई।

होली की शाम छाया मातम...

होली के दिन रंग में पूरा गांव डूबा हुआ था, लेकिन शाम होते ही दैखल गांव में अचानक मातम पसर गया। गांव के छोटे सिंह और रवि जोगी से आरोपी रोहित सिंह झगड़ा करने लगा, और हाथ में धारदार औजार फरसा रखा हुआ था। विवाद बढ़ते देख गंगा सिंह ने बीच बचाव करने के उद्देश्य से आरोपी रोहित सिंह को पकड़ लिया, तभी रोहित सिंह गुस्से से आग बबूला हो गया और बीच बचाव कर रहे युवक के गर्दन में धारदार औजार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे गंगा सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपी फरार...

घटना स्थल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो आरोपी ने गंगा सिंह के गर्दन में फरसे से हमला किया, इसके बाद मृतक के सीने पर पैर रखकर दो बार और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इतने में भी आरोपी का मन नहीं भरा तो दो अन्य युवकों पर भी फरसे से हमला कर उन्हें भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हत्या कर आरोपी एक ग्रामीण की बाइक लेकर फरार हो गया।

पहले भी दर्ज कराई थी रिपोर्ट...

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आरोपी रोहित सिंह के खिलाफ भालूमाड़ा थाने में पूर्व में भी दर्जनों रिपोर्ट दर्ज कराई थी,  लेकिन पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ कभी सख्ती से कार्यवाही नहीं की गई। आरोपी के अब तक गिरफ्तार न होने से गांव में दहशत का माहौल है। पहले भी आरोपी रोहित सिंह कई और ग्रामीणों से वाद विवाद कर जान से मार देने की धमकी देता रहता था, जिन लोगों से आरोपी के झगड़े हुए हैं वे इस घटना के बाद से दहशत में हैं।