Loading...
अभी-अभी:

सीएम ने प्रदेश में जो विकास की पिच तैयार की है, उस पर वह चौका ही नही छक्का भी मारेंगे : गृहमंत्री

image

Nov 26, 2018

धर्मेन्द्र शर्मा : रविवार की शाम केंद्रीय़ गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ग्वालियर में जयभान सिंह पवैया के विधानसभा क्षेत्र में एक आमसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने शिवराज सरकार की खूब तारीफ की तो वही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने पवैया को नीयत और इमान का पक्का नेता बताते हुए वोट देने की अपील की

कांचमील इलाके में आयोजित सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि एमपी में इस बार भी भाजपा को चौका मारने का मौका मिला है। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में जो विकास और सुशासन की पिच तैयार की है, उस पर शिवराज चौका ही नही छक्का भी मारेंगे। राजनाथ ने कहा कि चौका मारने के लिए शानदार पिच के साथ शानदार खिलाड़ी भी होना चाहिए। शिवराज जी ऐसे ही खिलाड़ी है।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है, आठ लोग मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार बैठे है, जैसे कांग्रेस में अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के जैसा खेल चल रहा है। राहुलगांधी कौन बनेगा मुख्यमंत्री में उलझे हैं। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर मंदिर औऱ गाय को चुनावी मुद्दे के रुप में इस्तेमाल करने पर आड़े हाथ लिया, राजनाथ सिंह ने कहा कि मंदिर और गाय हमारे लिए आस्था का विषय है, लेकिन कांग्रेस के लिए चुनावी वोट हासिल करने का नाटक है।