Loading...
अभी-अभी:

थाने से 1 किमी दूर था मानव तस्करी का धंधा, पुलिस ने दबिश देकर किया ​गिरफ्तार!

image

Mar 23, 2018

देवेंद्रनगर थाने से मात्र एक किमी दूर सालों से चल रहा जिस्म फरोसी के धंधे पर आखिरकार पुलिस विभाग की नजर पड़ ही गयी। कल रात 10 बजे के दरमियान एसपी पन्ना के आदेशानुसार एसडीओपी मेहता जी के नेतृत्व में कई थानप्रभरियो की टीम बनाकर देवेंद्रनगर स्थित रेड लाइट एरिया में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त 8 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लड़कियों में से कुछ लड़कियां नाबालिक भी थी। बता दें कि देर रात तक विवेचना का काम जारी रहा आवश्यक कार्यवाही के बाद सभी लड़कियों को पन्ना जेल भेज दिया गया।

ज्ञात हो कि इस प्रकार की कार्यवाही की माग देवेंद्रनगर की आम जनता काफी दिनों से कर रही थी। जिस पर पूर्व थाना प्रभारी जसवंत सिंह द्वारा कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया था पर स्थानांतरण हो जाने की वजह से आमजन फिर नाउम्मीदी से भर गए थे। पूर्व थानाप्रभारी जसवंत सिंह के प्रयास से आखिरकार इस तरह की सराहनीय पहल हो सकी।

इस दबिश से एक बात तो साफ हुई कि यहां मानव तस्करी भी होती है और दूर दराज से लडकियां बहलाफुसला कर लाई जाती है और उन्हें देह व्यापार के घिनौने धंधे में उतार दिया जाता है। एसडीओपी मेहता ने स्वीकार किया है कि यहां देहव्यापार और मानवतस्करी दोनों होते है।

कार्यवाही सफल होने के साथ एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर थाना परिसर से 1 km की दूरी पर इस तरह का घिनोना खेल आखिर इतने सालों से वो भी नेशनल हाईवे पर किसके संरक्षण में फलता फूलता रहा। क्या किसी नेता, समाजसेवी या थाना प्रभारी की नजर इस ओर नही गयी। क्या कार्यवाही गिरफ्तारी ही इस समस्या का हल है। 

बता दें कि जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े जी ने रेड लाइट एरिया में चौपाल लगा कर लोगों की समस्याएं सुन कर उन्हें जब कार्यवाही और सहयोग का आश्वासन दिया था तब वहां के लोगों ने खुद स्वीकार किया था कि वह भी इस धंधे को छोडकर और दूसरा काम करना चा​हते है। इसकी स्वीकारोक्ति भी उन्होंने की।