Loading...
अभी-अभी:

कैलारस कृषि उपज मंडी 6 दिनों से बंद, व्यापारी हड़ताल पर

image

Nov 21, 2019

ऋषिकेश शर्मा : कैलारस कृषि उपज मंडी बिगत 6 दिनों से बंद है क्योंकि व्यापारियों ने किसानों का माल खरीदना बंद कर दिया है और व्यापारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का कारण व्यापारियों के खाते से बैंकों ने 2 प्रतिशत टी.डी.एस.काट लिया है जोकि अबतक नहीं कटता था,इसके विरोध में व्यापारी हड़ताल पर चले गए हैं। किसान बहुत परेशान है क्योंकि किसान अपने माल को बेचने के लिए मंडी ला रहा है लेकिन खरीददार न होने की बजह से लोटारकर अपने घर लेजाना पड़ रहा रहा है।

बता दें कि खेती-किसानी का टाइम चल रहा है ऐसे में पैसे की किसान को सख्त जरूरत है। नकद पैसा तो छोड़ों भाड़ा नकद देना पड़ रहा है। लेकिन उनकी व्यथा सुनने वाला कोई नजर नहीं रहा है। किसान को अभी नहीं पता कि हड़ताल कबतक चलेगी। मंडी प्रशासन ने तो मुख्य गेट पर ताला और लगा रखा है। बिगत 6 दिनों से नेता अपनी राजनीति तो कर रहे हैं लेकिन किसानों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है।