Loading...
अभी-अभी:

उमा भारती से मिलने पहुंची बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा

image

Apr 29, 2019

मध्यप्रदेश : लोकसभा चुनावों के चलते वैसे तो प्रत्याशियों में जंग छिड़ी हुई है और सियासी बयानबाजी जारी है और इसी दौरान उमा भारती और प्रज्ञा सिंह ठा​कुर भी एक दूसरे के प्रति तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। लेकिन इन चीजों को परे रखकर  आज भोपाल में दो साध्वियों की मिलन की ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो सियासत में कम ही घटित होती हैं। बता दें कि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, साध्वी उमा भारती से मिलने पहुंची और दोनों ही साध्वी एक दूसरे के गले से लिपटकर भावुक हो गईं। प्रज्ञा सिसक सिसक कर रो पड़ीं तो उमा ने उन्हें बड़ी बहन की तरह दिलासा दिया।

दरअसल प्रज्ञा, उमा भारती से मिलने उनके सरकारी बंगले पर पहुंची थीं, इस दौरान उमा ने तिलक करके प्रज्ञा को जीत का आर्शीवाद दिया और उमा ने प्रज्ञा के पैर भी छुए, ऐसा उमा ने इसलिए किया क्योंकि उमा प्रज्ञा को खुद से भी बड़ा संत बताती हैं। उमा ने प्रज्ञा पर हुए अत्याचार का हवाला देते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा। वहीं प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि सामने वाले प्रत्याशी को एक साध्वी ने जब हराया था तो 16 वर्षों तक सर नहीं उठा पाया था।