Loading...
अभी-अभी:

ऑटो डील पर काम करने वाले युवक पर एक वकील ने धारदार हथियार से किया वार

image

Jul 1, 2019

विकास सिंह सोलंकी : इंदौर में आपसी लेनदेन के चलते ऑटो डील पर काम करने वाले युवक पर एक वकील ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि मामला जूनि इंदौर थान क्षेत्र का है, जहां महाकाल चौराहे पर हनी सलूजा अपने दुकान की ओर जा रहा था तभी राजेश वर्मा ने उसे रोका और पुराने पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि राजेश ने अपने पास रखा चाकू लेकर हनी पर हमला बोल दिया। इस हमले में हनी के सर और पेट में गंभीर चोटे आई हैं। जिसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से वकील है और रियल स्टेट का काम करता है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।