Apr 22, 2020
नई दिल्ली: लॉकडाउन फेज 2 का आज नौंवा दिन के बावजूद भी देश इस जानलेवा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दरअसल इस परिवार का एक सदस्य विदेश से वापस आया था जो जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कुल मिलाकर यहां पर 18 लोग रहते है। परिवार के सभी सदस्यों ने दरियागंज के प्राइवेट लैब में टेस्ट करवाया, जिसमें 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल इन्हें घर में ही क्वारनटीन किया गया है, फिलहाल इलाके को घेर दिया गया है।
कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20471
भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20471 है और 652 लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं, स्वास्थ्यकर्मियों पर लगातार हो रहे हमले पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश पास कर गया है, जिसके बाद अब स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। अब स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को 3 महीने से सात साल तक की सजा का प्रावधान है। इस अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है।