Loading...

दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में डॉक्‍टर सहित 33 स्वास्थ्कर्मी कोरोना पॉजिटिव

image

Apr 28, 2020

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्‍टर सहित 33 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही यहां की 145 नर्सों को उनके हॉस्टलों में क्वारेंटाइन किया गया है। हॉस्पिटल से सम्बंधित अधिकारियों ने बताया कि यहां के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित दिनचर्या के दौरान कोरोना वायरस की जाँच कराइ गई, जिसके बाद कुल 33 स्‍टाफ के इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि इनमें दो डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। इसके साथ ही टेक्निशियन और सहायक कर्मचारी हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी को साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल ने यह भी कहा कि पटपड़गंज की इन 145 नर्सों को एक प्राइवेट हॉस्टल में 14 दिनों के लिए रखा गया था।

इसके साथ ही इस हॉस्टल को सील कर दिया गया और स्थानीय अधिकारियों ने इसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि मैक्स ग्रुप ने 15 अप्रैल को ऐलान किया था कि वह अगले कुछ हफ्तों में देश भर में अपने 24,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 1,000 रोगियों के कोरोना संक्रमण का टेस्ट करेगा।