Loading...
अभी-अभी:

आसमान में दिखेगा 'गुलाबी चांद', ना चूके ये नजारा! जानिए कब और कहां देखें Pink Moon

image

Apr 12, 2025

 आसमान में दिखेगा 'गुलाबी चांद', ना चूके ये नजारा! जानिए कब और कहां देखें Pink Moon

अगर आप आसमान की खूबसूरती और खगोलीय घटनाओं के शौकीन हैं, तो आज की रात आपके लिए बेहद खास है। भारत में 13 अप्रैल तड़के आसमान में 'पिंक मून' का दीदार होगा। यह साल की पहली वसंत पूर्णिमा है और इसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है।

क्या होता है 'पिंक मून'?

'पिंक मून' वास्तव में पूरी तरह गुलाबी नहीं होता। इसका नाम उत्तर अमेरिका में उगने वाले गुलाबी रंग के फ्लॉक्स फूलों के नाम पर पड़ा है। ये फूल वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होते हैं। पिंक मून सामान्य पूर्णिमा की तरह ही होता है लेकिन इसका रंग थोड़ा ज्यादा चमकीला, सिल्वर और गोल्डन टोन में नजर आता है, जिससे यह और भी खास दिखता है।

भारत में कब दिखेगा पिंक मून?

दिनांक: 13 अप्रैल, 2025

समय: सुबह 3:21 बजे से लेकर 5:51 बजे तक

इस नाजारे को कैसे देखें: बिना किसी दूरबीन के घर की छत या फिर बालकनी ,खुले मैदान से साफ आसमान में आसानी से देखा जा सकता है।

क्या है इस बार की खास बात?

यह साल की सबसे छोटी पूर्णिमा होगी, जिसे माइक्रोमून भी कहा जाता है।

यह चंद्रमा सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा से उगता है, जिससे इसका आकार बड़ा और रंग ज्यादा चमकीला लगता है।

मध्य और दक्षिण अमेरिका, तथा दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में चांद, चमकीले तारे स्पाइका को कुछ समय के लिए ढक देगा—इसे खगोलीय रूप से "Occultation" कहा जाता है।

कैसे करें खास नजारे की पहचान?

बिग डिपर तारामंडल का हैंडल ढूंढें और उसकी आर्क को फॉलो करें।

आर्कटुरस तारे तक पहुंचें और फिर उससे आगे स्पाइका तक एक सीधी रेखा बनाएँ।

इसी दिशा में पिंक मून नजर आएगा।

पिंक मून का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के अनुसार, पिंक मून को सर्दियों की सुस्ती के बाद जीवन की वापसी और प्रकृति के पुनरुत्थान का प्रतीक माना जाता है। यह चांद उम्मीद, ताजगी और नई शुरुआत का संकेत भी देता है।

तो भूलिए मत!

13 अप्रैल तड़के उठिए, आसमान में गुलाबी चांद का दीदार कीजिए और अपनी आंखों से इस अलौकिक दृश्य को कैद कीजिए। यह मौका साल में एक बार आता है—ना गंवाएं!

Report By:
Monika