Loading...
अभी-अभी:

Unnao Rape Case : भाजपा कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सुनवाई पूरी, 16 दिसंबर को अदालत सुनाएगी फैसला

image

Dec 10, 2019

उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के विरुद्ध दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में अब 16 दिसंबर को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह पर अदालत फैसला सुनाएगा। जानकारी के अनुसार, यदि कुलदीप सिंह सेंगर पर दोष साबित हो जाता है तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल तिहाड़ जेल में कैद है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2017 में उन्नाव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ अगस्त महीने में ही आरोप निर्धारित कर दिए गए थे

बता दें कि जिला न्यायाधीश ने सेंगर के साथी शशि सिंह के विरुद्ध भी लड़की के अपहरण के मामले में आरोप निर्धारित किए थे। इस पूरे मामले में 5 FIR दर्ज हैं। आपको बता दें कि हाल ही के दिनों में हुए दुष्कर्म के मामलो के बाद देश भर में आक्रोश है और जनता आरोपियों को जल्द से जल्द से सजा दिए जाने की मांग कर रही है।