Loading...
अभी-अभी:

लखनऊ में युवक ने BJP ऑफिस के सामने लगाई खुद को आग: मकान मालिक की प्रताड़ना से था परेशान, अस्पताल में भर्ती

image

Aug 27, 2022

यूपी का राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यालय के पास शुक्रवार को बलराम तिवारी नाम के आदमी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। आदमी के साथ उसके पत्नी और बच्चे भी थे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और कंबल डालकर आग बुझाई। पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बलराम तिवारी करीब 60 फीसदी जल गया। घटना के बाद पीड़ित की पत्नी ने मकानमालिक पर प्रताड़ने के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि घटना के समय बीजेपी कार्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शहर आगमन की तैयारी चल रही थी।    

 पूरा मामला

शुक्रवार को लखनऊ के बीजेपी कार्यालय में घुसकर एक बुजुर्ग ने आत्मदाह करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक मामला हजरतगंज का है, और बुजुर्ग का नाम बलराम तिवारी है। बलराम तिवारी ने शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय के गेट नंबर-2 में घुसकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे आदमी को देख कर पुलिसकर्मियों ने आनन फानन में आग पर काबू पाया। पुलिस ने व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पता चला की बलराम 60% जल गया है। घटना के समय कार्यालय में राजनाथ सिंह के शहर में आने की तैयारी चल रही थी। 

मकान मालिक से था परेशान

पुलिस ने बताया कि बलराम बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। बलराम की पत्नी सोनिया ने बताया कि मकान मालिक मनीष पाल उसके पति को कई दिनों से प्रताड़ित कर रहा था। दरअसल, 5 महीने पहले बलराम की नौकरी चली गई थी, तब से वो बेरोजगार है। आर्थिक तंगी के कारण मकान का किराया देने में मुश्किल हो रही थी। किराए के 8 हजार रुपये बचे थे। इसमें से 5 हजार बलराम ने इंतजाम कर के दे दिए, पर 3 हजार अब भी बचे थे। इसे लेकर मकान मालिक उसे प्रताड़ित कर रहा था। सोनिया ने बताया कि इसकी शिकायत भी की थी पर आम्रपाली थाना इंचार्ज ने शिकायत सुनने से इन्कार कर दिया। 

दो दिन से भूखे थे बच्चे 

नौकरी छूटने के बाद बलराम के बच्चे वैदिक, आयुष और पीहू का स्कूल छूट गया। बच्चे तीन दिन से भूखे थे। सिविल में भर्ती संविदा कर्मी के भूखे बच्चों के लिए देर रात को हजरतगंज पुलिस ने खाने पीने का इंतजाम किया। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा ने पानी, बिस्कुट व अन्य सामग्री का इंतजाम किया।