Loading...
अभी-अभी:

UP-UTTARAKHAND में बारिश का कहर: गंगा-यमुना उफान पर, देहरादून, नैनीताल और चंपावत में बारिश अलर्ट

image

Aug 29, 2022

यूपी-उत्तराखंड में बाढ़ का कहर बरपा है। दोनों ही राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी देहरादून में बारिश के बाद एक घर की छत गिर गई जिससे तीन लोगों की जान चली गई। वहीं यूपी में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इससे कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वाराणसी के कई जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

उत्तराखंड के तीन जिलों में अलर्ट

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें राजधानी देहरादून समेत नैनीताल और चंपावत शामिल हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटे कहीं कहीं बारिश के आसार हैं। वैज्ञानिकों ने इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। 

बारिश में मरे 3 लोग

देहरादून में भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक घर की छत गिरने से तीन लोग दब गए। तीनों के शव निकाले गए। इमरजेंसी कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती मे घर गिरने से कुछ लोग मलबे के नीचे दब गए। इसके बाद मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किए गए। 

यूपी में ये हाल

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को वाराणसी में गंगा की उफनती लहरों में अस्सी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया। अस्सी के नगवां सड़क पर नाव चल रही है। वहीं मिर्जापुर में गंगा लाल निशान पार कर गई है। बलिया में नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। भदोही में भी जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी बढ़ा दी है।

प्रयागराज में गंगा-यमुना का रौद्र रूप

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर है। रविवार को गंगा-यमुना खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बहने लगी। बड़े हनुमान मंदिर का परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। अब हनुमान मंदिर की सिर्फ पताका ही नजर आ रही है। गंगा-यमुना के कछार में अब तक करीब पांच लाख से परिवार बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ से घिरे घरों को छोड़कर राहत शिविरों में या फिर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। बाढ़ की वजह से हर तरफ जलप्लावन की स्थिति बन गई है। रविवार को गऊघाट इलाके में भी कई मकानों की पहली मंजिल डूब गई।