Loading...
अभी-अभी:

हिन्दू नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है गुड़ी पड़वा का पर्व

image

Mar 23, 2020

हिन्दू धर्म में गुड़ी पड़वा का पर्व हिन्दू नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है और इस पर्व के दौरान लोग घर में गुड़ी सजाते है। इसके साथ ही महाराष्ट्र राज्य में ये पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं ये पर्व हर साल चैत्र माह में आता है और इसके साथ ही हिन्दूओं का नववर्ष आरंभ हो जाता है। वहीं इस साल ये पर्व 25 मार्च के दिन आ रहा है। ये पर्व कैसे मनाया जाता है और इस पर्व से जुड़ी कथा इस प्रकार है।

इस तरह से मनाएं गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा के दिन लोग नए कपड़े पहना करते हैं और घर को अच्छे से सजाते हैं। इसके साथ ही इस दिन सुंदरकांड, रामरक्षास्तोत्र और देवी भगवती के मंत्रों का जाप करने से विशेष फल मिलता है। वहीं गुड़ी पड़वा के दिन सूर्य देव की पूजा जरूर की जाती है और सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव की पूजा करने से नया साल अच्छे से गुजर जाता है और शरीर को रोगों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही गुड़ी पड़वा के दिन गुड़, नमक, नीम के फूल, इमली और कच्चे आम का सेवन जरुर किया जाता है। वहीं घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक या आम के पत्तों की बंदनवार भी लगाई जाती है। वहीं ये बंदनवार लगाने से घर में खुशियों का माहौल बना रहता है और घर में सदा बरकत रहती है।