Loading...

कैबिनेट मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दुष्कर्म के मामलों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

image

Jun 10, 2019

विकास समीक्षा और भाजपा संगठन की बैठक के लिए रविवार को गोंडा पहुंचे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि दुष्कर्म का भी नेचर होता है। मंत्री जी की निगाह में नाबालिगों के साथ तो बलात्कार होता है लेकिन बालिग या शादीशुदा महिलाओं के दुष्कर्म के मामले संदेह के घेरे में रहते हैं।

दुष्कर्म के मामले में मंत्री का जवाब
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अलीगढ़ और हमीरपुर में हुए दुष्कर्म के मामले में किए गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा है कि नाबालिग बच्चियों का रेप होता है। किन्तु 30-35 वर्ष की महिलाओं के दुष्कर्म के मामले को ज्यादातर प्रेम प्रसंग बताया जाता है। बालिग का सात-आठ से प्रेम प्रसंग मामला बाद में बलात्कार का मामला उठता है।

मंत्री उपेंद्र तिवारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कसा तंज
इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंदिर जाने पर तंज कसते हुए मंत्री तिवारी ने कहा है कि अखिलेश कहते हैं वह एक्सपेरिमेंट करते हैं। पहले ठगबंधन का नाकाम एक्सपेरिमेंट किया। मस्जिद जाते थे, अब बाबा भोलेनाथ की शरण में गए हैं। हो सकता है आगे वे भी अयोध्या जाएं, अभी अखिलेश यादव एक्सपेरिमेंट कर रहे है।