Loading...
अभी-अभी:

अलविदा अनवर जलालपुरी.....ख्वाहिश मुझे जीने की ज्यादा भी नहीं है

image

Jan 2, 2018

लोकप्रिय शायर अनवर जलालपुरी अब नहीं रहे। उनका 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 28 दिसंबर को कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद, चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जब चिकित्सकों ने उनका उपचार किया तो, उन्हें मस्तिष्क आघात की बीमारी बताई गई थी। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्राॅमा सेंटर में जलालपुरी को भर्ती करवाया गया था। उन्होंने प्रातः करीब 9.15 बजे अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि जोहर की नमाज के बाद, उनके पैतृक क्षेत्र जलालपुर में उन्हें सुपुर्द - ए - खाक किया जाएगा। जलालपुरी ने कई किताबें लिखी थीं, जिन्हें बेहद पसंद किया गया। उन्होंने, लोकप्रिय धारावाहिक अकबर द ग्रेट के संवाद भी लिखे थे। उन्होंने श्रीमद्भगवत गीता के उर्दू संस्करण पर लेखन किया था। इसे जमकर सराहा गया था। उनके निधन पर, साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई।